अल्मोड़ा-सामाजिक कार्यकर्ता गीता मेहरा के द्वारा आज महिलाओं को साथ लेकर वार्ड बालेश्वर में कोरोना महामारी को देखते हुए घर घर जाकर सैनेटाइजर एवं मास्क वितरित किये गये।श्रीमती मेहरा के द्वारा सभी महिलाओं को कोविड से अपने व अपने परिवार के बचाव करने की अपील के साथ ही नियमित मास्क पहनने तथा आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की बात कही गयी।विदित हो कि श्रीमती गीता मेहरा काफी लम्बे समय से सामाजिक सेवा में लगी हुई हैं।विगत वर्ष भी कोविडकाल में उनके द्वारा जरूरतमंदों की मदद की गयी थी।उनके साथ सैनेटाइजर और मास्क वितरण कार्यक्रम में गीता पाण्डज,राधा राजपूत,नीमा नगरकोटी, कमला पाण्डज,दीपा भण्डारी आदि महिलाएं उपस्थित रही।
