अल्मोडा़-भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक सल्ट सुरेन्द्र जीना जी की धर्मपत्नी धर्मा (नेहा) जीना का दिनांक 27 अक्टूबर को आकस्मिक निधन होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है तथा भगवान से प्रार्थना की है कि शोक संतृप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।श्रीमती धर्मा जीना अपने पीछे दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है।उनके निधन पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरन पंत,ममता भट्ट जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा,विमला रावत प्रदेश मीडिया प्रभारी,सीमा जायसवाल, सुनीता डावर,चंद्रा जोशी,अलका मेहरा,महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यलता बोरा,चंपा पांडे,रमा जोशी, राधिका जोशी,इंद्रप्रभा जोशी,मीना, विद्या बिष्ट,मीना नेगी,प्रेमा मेर,लकी वर्मा,गीता जोशी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।