सल्ट-जनपद अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा के लिए उप निर्वाचन के दृष्टिगत थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद एवं थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पन्त के नेतृत्व में सल्ट पुलिस जवानों द्वारा शांतिपूर्ण,भयमुक्त चुनाव को लेकर लोगों के बीच सुरक्षा की भावना जागृत करने उद्वेश्य से अपने अपने क्षेत्रों में आईटीबीपी के असिस्टैन्ट कमान्डेन्ट रोहित कुमार के नेतृत्व में इस्पेक्टर होशियार सिंह की टीम तथा पीएसी के जवानों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया।स्याल्दे,देघाट,चम्पानगर,पालपुर, पत्थरखोला व गंगानगर मानिला, डोटियाल,झिमार,पेशिया,जालीखान, मौलेखाल,शशिखाल रतखाल आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।सल्ट विधानसभा उपचुनाव कोरोना वैश्विक महामारी के बीच होने के कारण पुलिस प्रशासन ने लोगों से यह भी अपील किया कि कोरोना से बचाव हेतु कोविड-19 नियमों का लगातार पालन करें।
