अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स व नशामुक्त देवभूमि की नीति अपनाकर सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह थानाध्यक्ष सल्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.08.2025 के रात्रि को मरचूला बैरियर के पास चैकिंग की जा रही थी।दौराने चैकिंग धूमाकोट वाली रोड से एक मैटैलिक सिल्वर कलर कार आती दिखाई दी।जिसमें बैठा व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होने पर कार संख्या यूके 18 पी 3836 को चैक करने पर कार की डिग्गी में नीले-आसमानी रंग का प्लास्टिक के कट्टा में रखा 15.985 किग्रा अवैध गांजा कीमत करीब 3,99,625 बरामद कर NDPS एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण-
पंकज रावत उम्र- 32 वर्ष पुत्र जगमोहन सिंह रावत, ग्राम- निजड़ा फार्म सैनिक कॉलोनी काशीपुर, जिला- ऊधम सिंह नगर
पुलिस टीम-
- उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष सल्ट
- अपर उ0नि0 लोमेश कुमार
- हे0कानि0 सुरेशचन्द्र
- हे0कानि0 दीपक कुमार
- कानि0 अमरेन्द्र कुमार।
