सल्ट-ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश पर थाना सल्ट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 3.04.2022 को मरचूला सहायता केंद्र में वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या UK15TA 1008 कार को रोककर चैक किया गया तो राजेन्द्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह निवासी मल्ला बगोली चक्करगांव स्याल्दे जिला अल्मोड़ा उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 3 पेटियों में कुल 36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब राँयल स्टैग कीमत 15,840 रुपये बरामद हुई।उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया है।उ०नि० अवनीश कुमार थाना सल्ट ने बताया कि युवक द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब दिल्ली से सस्ते दाम से खरीदकर चक्करगांव की ओर ले जाया जा रहा था,जिन्हे पुलिस टीम द्वारा मरचूला के पास वाहन चैंकिग के दौरान गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी टीम में उ०नि० अवनीश कुमार,का० गुरमेज सिंह,का० जबर सिंह शामिल रहे।
