अल्मोड़ा-डा० मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा युवाओं को नशे से बचाने हेतु चलाये जा रहे अभियान Youth Against Drugs के अन्तर्गत दिनांक5.02.2022 को थानाध्यक्ष सल्ट गोविन्द सिंह मेहता मय पुलिस टीम के मरचूला बैरियर पर चैकिंग कर रहे थे दौराने चैकिंग एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर उक्त व्यक्ति के बैग के अन्दर 8.181 किग्रा अवैध गांजा कीमत 1,22,000 रूपया बरामद कर थाना सल्ट में मु०अ०सं० 09/22 धारा 8/20 NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सल्ट गोविंद सिंह मेहता,आरक्षी जबर सिंह,आरक्षी गुरमेज सिंह शामिल रहे।अभियुक्त की पहचान मोहित लकचौड़ा उम्र18 पुत्र अतुल कुमार निवासी ग्राम भीमनगर पो कुंडेश्वरी काशीपुर के रूप में हुई है।
