सल्ट- दिनांक 9 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने डाग,जाख, खटोली,नगचूला,सौखती,मिझोड़ा, ढ़ेगामोहन,कोलगाँव,लुहेडा,हरड़ा,मिझोली,नेवलगाँव,नैल,बौड़,अजोली, काँठ,तड़म भोनखाल,तोल्यो आदि गाँवो का भ्रमण किया।जाख गाँव में कान्ति बल्लभ ढौंडियाल,नन्दन सिंह रावत,खुशाल सिंह,आनन्द सिंह,मनोज सिंह अपने समर्थकों के साथ बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए।खटोली से राधा देवी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं।विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष करन मेहरा ने कहा कि जनसम्पर्क में गंगा पंचोली को भारी जन समर्थन मिल रहा है।महंगाई, बेरोज़गारी,पलायन,ख़स्ताहाल सड़कों, बदहाल स्वास्थ व शिक्षा व्यवस्थाओं से त्रस्त जनता कांग्रेस के पक्ष में है।महिलाओं व युवाओं का सल्ट के विकास के लिये पूरी तरह से गंगा पंचोली को समर्थन मिल रहा है तथा कांग्रेस भारी मतों से इस उपचुनाव में जीत दर्ज करने जा रही है।महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या ने कहा कि इस बार सल्ट की जनता ने फ़ैसला ले लिया है किसी भी बाहरी व्यक्ति व भाजपा के बहकावे में ना आकर वो अपने सल्ट का विकास स्वयं करेंगे और कांग्रेस की क्षेत्रीय प्रत्याशी गंगा पंचोली को जिताकर सल्ट के विकास में अपना योगदान करेंगे।भ्रमण में विधायक करन मेहरा,महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांंग्रेस की सदस्यता लेने वालों में न्याय पंचायत बड़ैत भौनखाल से किशन सिंह,पूरन सिंह,सरूली देवी,कुमनी देवी,मुन्नी देवी,रमा देवी,सरूली देवी,भूपाल सिंह,बिन्दी देवी,मन्जू देवी,नीलम देवी,तुलसी देवी,सन्तोष सिंह,भगा देवी,प्रेमसिंह, महेन्द्र सिंह,हरीश किपोलिया,संगीता,हीरासिंह, देबुली देवी,हरीश दत्त शर्मा,सुनीता देवी,मंजीत अधिकारी, सुनील सिंह रौतेला आदि शामिल रहे।