सल्ट-15 अप्रैल को चुनाव प्रचार की डेडलाइन को देखते हुए भाजपा एवं उसके आनुषंगिक संगठनों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। आज भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के साथ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्या ने मण्डल अध्यक्ष पूरन रजवार, करन जीना,गोविन्द सिंह जीना,अमित पासी और सम्बन्धित क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ देघाट,भैड़गाँव,भरसौली,बसनल गाँव,चम्याड़ी,कोटसारी,पालपुर,पत्थरखो,
वल्मरा,उदयपुर,भाकुड़ा,चम्पानगर, स्याल्दे,चचरोटी,फणिंया,मल्ला मटेला आदि क्षेत्रों में जाकर जनसम्पर्क किया और भाजपा को जिताने की अपील की।इसी क्रम में कल प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सल्ट पहुँच रहे हैं तथा वे भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे जिसकी तैयारी जिला इकाई ने पूर्ण कर ली है।आज कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धन सिंह रावत ने अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियों के साथ जाकर जनसम्पर्क किया और जनता से कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर मंत्रियों द्वारा कई नुक्कड़ सभाओं को भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर बबलिया गाँव में आयोजित एक जनसभा में मंत्री यशपाल आर्य ने सर्वप्रथम डाॅ०भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया और कहा कि संविधान निर्माणकर्ता डाॅ० भीमराव अम्बेडकर दूरदर्शी व्यक्ति थे।अपने सम्बोधन में यशपाल आर्य ने कहा कि इस उपचुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरे जी-जान से और एक स्पष्ट रणनीति के तहत व्यापक जनसम्पर्क किया और हम हरेक मतदाता तक पहुँचकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से अवगत कराने में सफल रहे हैं।राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार जनहित में कार्य कर रही हैं और जो विकास कार्य सरकार द्वारा किये गये हैं उनका प्रत्यक्ष लाभ क्षेत्र की जनता को प्राप्त हो रहा है।उन्होंने कहा कि स्व० सुरेन्द्र सिंह जीना भी क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहे।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लायेगी और भाजपा इस सीट को एक बड़े अंतर से जीतने में सफल रहेगी।आज राज्यमंत्री रेखा आर्या ने भाजपा प्रत्याशी के साथ जनसम्पर्क के दौरान महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को उनके लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि वे जिन-जिन क्षेत्रों में वे अब तक गई हैं उन क्षेत्रों की महिलाओं के रूझान से स्पष्ट है कि भाजपा प्रत्याशी महेश जीना की इस सीट पर जीत तय है वह भी काफी अन्तर से।क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने सैणामानुर,मानिला, पूनाकोट, नैनवालपाली क्षेत्रों में बूथ में भाजपा को चुनाव लड़वाने वाली टोली टीम के साथ जनसम्पर्क किया और नुक्कड़ सभाएं की।इनमें सांसद टम्टा ने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र जीना का स्वप्न सुंदर और विकसित सल्ट बनाने हेतु महेश जीना की जीत आवश्यक है। उन्होंने बूथ के कार्यकर्ताओं से बूथ पर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए हरसम्भव प्रयास करने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान भी उपस्थित थे।
