अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा स्थित साईं बाबा मंदिर परिसर में भव्य कन्या पूजन एवं सूक्ष्म भंडारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत सहित कई महिलाओं और पुरुषों द्वारा कन्याओं की पूजा की गई।इस अवसर पर किरन पंत ने कहा कि हमारे धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है।इन कन्याओं में ही नवदुर्गा का वास होता है।उन्होंने मां जगदम्बा से सभी प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।इस अवसर पर मंदिर परिसर के संचालक भानु शाह,प्रधान पुजारी विजय जोशी,दीपा बिष्ट,पूनम पंत, गोवर्धन कांडपाल,दिव्या तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *