अल्मोड़ा-अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित व्यवसायी शहजाद कश्मीरी को जिला कांंग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।शहजाद कश्मीरी को सौंपे मनोनयन पत्र में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा है कि आपके लम्बे अनुभवों एवं कांंग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए अध्यक्ष प्रदेश कांंग्रेस कमेटी उत्तराखंड के निर्देश पर आपको जिला कांंग्रेस कमेटी अल्मोड़ा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।साथ ही उनसे आशा की है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगें।शहजाद कश्मीरी के जिला उपाध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी सहित जिला कांंग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।