अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में महिला सुरक्षा,साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में हरबन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के मार्गदर्शन व सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 2 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय द्वारा नगर क्षेत्र पाण्डेखोला में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान नगरवासियों को नये आपराधिक कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्टिंग,फर्जी कॉल,ओटीपी फ्रॉड आदि से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।पुलिस टीम द्वारा आमजन को सचेत किया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या व्यक्ति पर तत्काल विश्वास न करें तथा अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों का पालन करने,नाबालिगों को वाहन ना देने व सड़क दुर्घटना पर घायलों की यथासंभव सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया।इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई मानस हेल्पलाइन 1933,आपातकालीन सेवा 112,साइबर हेल्पलाइन 1930,महिला हेल्पलाइन 1090,आपदा हेल्पलाइन 1070 आदि।इस दौरान नगर निगम के पार्षद अमित शाह मोनू ,पार्षद ज्योति शाह एवं पार्षद अभिषेक जोशी सहित नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *