अल्मोड़ा-आज साह चौधरी समाज अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि उत्तराखण्ड की प्रथम महिला स्वतन्त्रता सेनानी बिशनी देवी साह के सम्मान में स्मारक बनाया जाए या सार्वजनिक सम्पत्ति का नामकरण किया जाए।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि साह चौधरी समाज अल्मोड़ा के समस्त सदस्य आपके द्वारा ऐतिहासिक शहर अल्मोड़ा के प्रथम महापौर के रूप में निर्वाचित होने पर पर बधाई प्रेषित करते हैं तथा आशा करते हैं कि आपकी ईमानदारी एवं दृढता नगर निगम एवं अल्मोड़ा शहर को अवश्य ही एक नया रूप प्रदान करेगी।कहा गया कि शहर के महापुरुषों के प्रति आपकी श्रद्धा को सभी जानते हैं। अतः आपसे निवेदन है कि अल्मोड़ा शहर में नवनिर्मित पार्किंग स्थलों में से एक का नाम उत्तराखण्ड की प्रथम महिला स्वतन्त्रता सेनानी स्व० बिशनी देवी साह के नाम से निरुपित किया जाय।शहर की मुख्य बाजार में अनियमित होती जा रहे दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर कठोरता से नियंत्रण लगाया जाये।इस प्रक्रिया से बाजार के अन्दर निवास करने वाले निवासियों को राहत देने हेतु उनके मासिक या वार्षिक पास बनाये जा सकते हैं जिससे जिससे सम्बन्धितों को सुविधा मिला जायेगी तथा नगर निगम की आय में भी वृद्धि होगी। निवेदन किया गया कि मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।कहा कि हम आशा करते हैं कि नगर की जनता के हित में दिये गये सुझावों को आप शीघ्र ही मूर्तरुप प्रदान करेंगे। ज्ञापन देने वालों में साह चौधरी समाज के अध्यक्ष दीप लाल शाह,विनीता साह,सज्जन चौधरी,अनूप लाल साह, ई.निरजन साह,दीप लाल साह, प्रभात लाल साह,सुदर्शन लाल साह,सुन्दर लाल चौधरी,ई.सिद्धार्थ साह,सुमित साह,बृजेश लाल साह आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *