अल्मोड़ा-देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ उत्तराखंड ने नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा शाखा के कार्यालय में आज एक आवश्यक बैठक आहूत की जिसमें शाखा अध्यक्ष दीपक चंदेल,महासचिव राजेश टांक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कुमार, जिलाध्यक्ष दीपक शैलानी आदि ने अपने-अपने विचार रखे।बैठक में उपस्थित प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार ने बताया कि पूर्व में 4 जुलाई को प्रदेश स्तरीय बैठक काशीपुर में समपन्न हुई जिसमें निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की जायज समस्याओं के निराकरण हेतु प्रदेश शाखा द्वारा पूर्व में दिए गए 11 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की गयी।उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा स्वयं कहा गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिनांक 28 -7-2022 से लगातार चार पांच बार प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार व प्रदेश के पदाधिकारियों से वार्ता कर सफाई कर्मचारियों की मांगों का निराकरण किया जायेगा।किन्तु आज तिथि तक प्रदेश के निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की किसी भी समस्या का निराकरण प्रदेश सरकार द्वारा नहीं किया गया।जब की प्रदेश की मंत्री श्रीमती रेखा आर्य व नगर विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल,वर्तमान सांसदो व विधायको सभी से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर निराकरण करवाने हेतु गुहार लगाई।किंतु समय रहते किसी ने भी समाधान नहीं कराया। जबकि कोरोनाकाल से लेकर स्वच्छता अभियान से लेकर रोज शहरों की सफाई व्यवस्था में लगे महानायक सफाई कर्मचारियों का बीमा तक नहीं किया गया जबकि सरकार द्वारा गाय, भैंसों व अन्य जानवरों का बीमा करवाया जाता है।किन्तु महानायक सफाई कर्मचारियों का बीमा नहीं हुआ एवं 11सूत्रीय मांगो को तो दरकिनार कर दिया।जिसको लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ अपनी निकायों की प्रत्येक शाखा में जाकर पूरे प्रदेश में आन्दोलन करने की रणनीति तैयार कर रहा है।प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार द्वारा कहा गया कि प्रदेश की निकायों में कार्यरत व सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर पुनः आंदोलन किया जाएगा चाहे हमें अपने प्राणों की आहूति क्यों ना देनी पड़े।
