अल्मोड़ा-देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा को राजपुर में पालिका के आवास जीर्ण-क्षीर्ण होने से ध्वस्त हो जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपकर उनके सुधारीकरण की मांग की है। अधिशासी अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा 50 वर्ष पूर्व राजपुर अल्मोड़ा में पर्यावरण मित्रों हेतु पालिका आवास बनाये गये थे जिनकी आज तक पालिका द्वारा मरम्मत नहीं किये जाने से उक्त आवास काफी जीर्ण-क्षीर्ण हो गये हैं।आज भारी बारिश के कारण वहां दो आवास गिरकर ध्वस्त हो गये हैं तथा अन्य आवासों की छतों की भी गिरने की पूर्ण सम्भावना बनी हुई है।जिससे वहाँ पर जानमाल का खतरा पैदा हो गया है।यदि पालिका द्वारा समय रहते उक्त आवासों को स्वयं ध्वस्त कर नव निर्माण नहीं कराया जाता है तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।कहा गया कि राजपुर स्थित पालिका आवासों में जो पालिका कर्मचारी निवास कर रहे हैं,उनसे आवास खाली कराकर राजपुरा में पालिका के खाली पड़े अन्य आवासों में उनकी रहने की व्यवस्था करते हुए तत्काल वहाँ पर पूर्व से बने जीर्ण-क्षीर्ण आवासों का पुर्ननिर्माण / सुधारीकरण किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सकें।जिस हेतु संघ आपका आभारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *