अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा 33 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह (स्वच्छता पखवाड़ा) के तहत दिनांक 11.01.2023 से दिनांक 17.01.2023 तक प्रत्येक दिवस प्रस्तावित कार्यक्रमों के अनुसार कार्यवाही कर सड़क सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने हेतु कार्यवाही की गयी है।17 जनवरी 2023 सड़क सुरक्षा सप्ताह (स्वच्छता पखवाड़ा) के अन्तिम दिवस में निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरडिया, इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत,टीएसआई सुमित पांडे द्वारा आरटीओ अल्मोड़ा गुरुदेव सिंह,एसडीएम अल्मोड़ा गोपाल सिंह चौहान की उपस्थिति में 05 किमी की सड़क सुरक्षा मैराथन दौड़ आयोजित कराई गई,जो रघुनाथ सिटी मॉल अल्मोड़ा से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन अल्मोड़ा में समाप्त हुई।उक्त दौड़ का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।यातायात पुलिस अल्मोड़ा द्वारा ट्रक/बस/टैक्सी चालकों को डीएल निरस्तीकरण संबंधी मामलों एवं मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रशमन शुल्क की जानकारी देकर हमेशा यातायात नियमों का पालन करने हेतु कहा गया।वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *