पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पिथौरागढ़ शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने/अवरोध रहित सुगम यातायात व्यवस्था के क्रम में दिनांक 2.06.2022 को चौकी प्रभारी चौकोड़ी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान देखा कि गणाई सेराघाट मुख्य सड़क मार्ग पर रेता पड़ा हुआ है जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है तथा वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।पुलिस टीम द्वारा आस पास पूछताछ करने पर उक्त रेता चन्दन सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम गुना गणाई थाना बेरीनाग का होना ज्ञात हुआ।चन्दन सिंह उपरोक्त को मौके पर बुलाकर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10000 रू का चालान कर चालानी रिपोर्ट मा०न्यायालय प्रेषित की गयी।सार्वजनिक स्थानों/मुख्य सड़क मार्ग पर अतिक्रमण करने व रोढ़ी,पत्थर, रेता इत्यादि डालकर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।