अल्मोड़ा-नगर निगम कार्मिकों ने नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान धारकीतूनी क्षेत्र में सड़क पर निर्माण सामग्री रखे जाने का मामला सामने आया, जिससे राहगीरों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। निगम टीम ने मौके पर ही संबंधित व्यक्ति को निर्माण सामग्री तत्काल हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर इस प्रकार सामग्री रखने से आम नागरिकों को असुविधा होती है और यातायात व्यवस्था बाधित होती है। निगम की ओर से सभी भवन स्वामियों और दुकानदारों से अपील की गई है कि वे सड़क पर किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री न रखें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *