अल्मोड़ा-अल्मोड़ा की माल रोड में डामरीकरण को अभी एक माह भी नहीं हुआ है और सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं।कुछ जगहों पर 5 से 6 फीट गहरी सुरंग देखने को मिल रही है जो कार्यवाही संस्था की गुणवत्ता पर सवाल उठाती है।यहां पर यह गड्ढे वाहन चालकों के लिए तो दुर्घटना का सबब बने ही हुए हैं साथ ही यदि बारिश होती है तो यहां से रिसकर पानी लोगों के घरों में घुस सकता है जो किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।हैरत की बात है कि एक माह डामरीकरण को नहीं हुआ और अभी से डामर उखड़ने लगा है और सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बनने लगे हैं।
