अल्मोड़ा-आज नवें दिन भी रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण संघर्ष समिति का धरना जारी रहा।धरने के संयोजक विनय किरौला ने बताया कि धरने के अत्यंत दबाव के बाद सीवर लाइन की कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता और ठेकेदार धरना स्थल पर उपस्थित हुए।संघर्ष समिति ने करोड़ों की लागत से बनी सीवर लाइन के चैम्बर खुलवाए तो हैरान करने वाला मामला सामने आया।सीवर लाइन जो अभी शुरू भी नही हुई है मलवे से पटी हुई पाई गई। अब संघर्ष समिति ने सीवर लाइन की तकनीकी खामी व करोड़ों रुपये लागत की बर्बादी के बाद रानीधारा सड़क पुनःनिर्माण समिति ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।समिति ने तय किया है कि जब तक साई मंदिर से धार की तूनी तक लिंक रोड का निर्माण,सैकड़ो स्कूली बच्चो के रोजमर्रा के मार्ग शिव मंदिर से सेवा सदन तक पूर्ण क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग का निर्माण,करोड़ों की लागत से बनी सीवर लाइन जो रानीधारा वासियों के लिए जान-माल का खतरा बन चुकी है की एस आई टी जांच नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कल केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित प्रभारी मंत्री डॉ धन से हुई वार्ता व जिलाधिकारी अल्मोडा से आपदा की दृष्टि से सीवर लाइन निर्माण के बाद खुर्द-बुर्द हो चुकी लिंक रोड से अत्यंत संवेदनसील हुए इलाको में बरसात के मौसम को देखते हुए,जान-माल के नुकसान को बचाने के लिए त्वरित कदम उठाने की माँग के बाद मिले आश्वासन के बाद संगर्ष समिति की हुई बैठक में तय किया गया कि जब तक उपरोक्त तीन मागों को पूरा नही किया जाता धरना जारी रहेगा।साथ ही समिति ने यह भी तय किया कि अगली बरसात तक इन मार्गो के सुधारीकरण की गुणवत्ता पर भी संघर्ष समिति नज़र बनाये रखेंगी। उन्होंने कहा कि क्योंकि ये देखा गया है कि जन दबाव में लीपापोती कर तत्काल राहत के लिए विभागों द्वारा कार्य तो कर दिए जाते है किंतु इन कामो की गुणवत्ता से समझौता किया जाता है जिसे किसी कीमत पर अब बर्दाश्त नही किया जाएगा।उपरोक्त कार्यो की गुणवत्ता की जांच अगले साल होने वाली बरसात में पता चलेगी।हो रहे कार्यो व होने वाले कार्यो तक संघर्ष समिति अगली बरसात तक नज़र रखेगी।आज के धरने में धरने के सयोंजक विनय किरौला,मीनू पंत,सुधा उप्रेती,कमल द्रमवाल,अर्चना कोठारी,टीटू पंत,पान सिंगज लटवाल,चंद्रा, हिमांशु पंत,पवन पंत,राहुल पंत,दीप चंद्र उप्रेती,दीप चंद्र बिष्ट,बिना पंत,नीमा पंत,माया बिष्ट,भगवती डोगरा, उमा अलमिया,दीपाली पांडे, दीपा पांडे, कमला, अर्चना पंत,ज्योति पांडे, मनीषा पंत,गीता पंत,कंचन जोशी,मीनाक्षी पांडे, हेमा पंत,लावण्या पंत,मोहित गुप्ता,दीप्ति गुप्ता,संदीप द्रमवाल, पान सिंह,भूपेंद्र मोहन पंत,हंसी रावत,चंद्रा बिष्ट,रेखा मेर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *