अल्मोड़ा-नगर निगम अंतर्गत त्रिपुरा सुंदरी वार्ड में एडम्स-शिशु मंदिर तिराहे के पास लंबे समय से रास्ते के किनारे पड़ा मिट्टी का ढेर स्कूली बच्चों एवं आमजन के लिए परेशानी का सबक बन रहा था।विदित हो कि इस मार्ग से एडम्स,विवेकानंद,शिशु मंदिर सहित दर्जनों स्कूलों के सैकड़ो बच्चे प्रतिदिन आवागमन करते हैं।रास्ते के किनारे लंबे समय से पड़े इस मिट्टी के ढेर से स्कूली बच्चों एवं आमजन को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा था।बारिश में इस मिट्टी के कारण सड़क पर कीचड़ आने से स्थिति और भी खराब हो रही थी।इसकी सूचना जैसे ही त्रिपुरा सुंदरी वार्ड के पार्षद श्याम पांडे को मिली तो उन्होंने आज नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया एवं इस मिट्टी को यहां से हटाकर वाहनों के द्वारा इसका निस्तारण करवाया जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।इस अवसर पर पार्षद श्याम पांडे ने लोगों से अपील भी की कि इस तरह मिट्टी को सड़कों,रास्तों के किनारे ना फैलाएं एवं उनका उचित निस्तारण करें।साथ ही गंदगी एवं कूड़े को रास्तों और नालियों में न डालने की भी उन्होंने लोगों से अपील की।
