अल्मोड़ा-घाट सड़क चौड़ीकरण को लेकर आंदोलनरत लोगो पर गैरसैंण में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने को एनएसयूसीआई अल्मोड़ा ने निन्दनीय करार देते हुए कहा कि अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे लोगो पर यह भाजपा सरकार की दमनकारी कार्यवाही है।वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से माता बहनों,बुजुर्गो पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया है वह अमानवीय है।इस घटना के विरोध में आज एनएसयूआई अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया।पुतला दहन एवम् प्रदर्शन में राहुल खोलिया,संजू सिंह,पवन सिंह गैड़ा,
नवल बिष्ट,अमित बिष्ट,विशाल साह, दीपेश काण्डपाल,भारत रावत,भरत मेहरा,कमलेश देव,मंटू ओली,दर्शन जोशी,सार्थक जोशी सहित दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल रहे।