अल्मोड़ा-आज लमगड़ा विकासखण्ड के ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन में कहा गया कि जागेश्वर विधानसभा के विकासखण्ड लमगड़ा में ग्रामसभा नौणी(जिफल्टा) एवं ग्रामसभा कोकिला गांव का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैणी में है।कयी वर्षों से यह गांव सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाएं हैं जिससे आक्रोशित होकर लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव का बहिष्कार कर सभी ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए मतदान तक नहीं किया।उस समय चुनाव परिणाम के बाद अजय टम्टा भाजपा प्रत्याशी के रूप में अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से सांसद निर्वाचित हुए एवं केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी।लेकिन उनके द्वारा आज तक इन गांवों को सड़क से जोड़ने का जरा भी प्रयास नहीं किया गया।जबकि तत्कालीन स्थानीय विधायक विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने जिफल्टा से नैणी,विशौदकोट तक दस किलोमीटर दो पुल के साथ वर्ष 2016 में विधिवत शासनादेश कर धनराशि तिरेपन लाख रूपये लगभग टोकन मनी के रूप में स्वीकृत कराया तथा विभाग से सर्वे कर सम्बन्धित कर भूमि हस्तांतरण के लिए निर्देशित भी कर दिया था।वर्ष 2017 में गोविंद सिंह कुंजवाल विधायक निर्वाचित हुए लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी।तबसे लगातार विधायक के रूप में श्री कुंजवाल भूमि हस्तांतरण के लिए दबाव बनाते रहे। लेकिन भाजपा के नेताओं ने राजनैतिक द्वैष भावना के कारण इस सड़क की जमीन हस्तांतरण करने में सहयोग तो नहीं किया बल्कि तुलेड़ी से नैणी गांव तक एक नया शासनादेश जरूर कराया। लेकिन इसके तहत भी गांव को सड़क से नहीं जोड़ पाए।दीवान सतवाल ने बताया कि ग्रामीणों के साथ मिलकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए विधिवत हवन करने का निर्णय उनके द्वारा लिया गया है।पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने बताया कि एक माह के अन्दर सरकार की सद्बुद्धि के लिए यह हवन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *