जागेश्वर-विकासखंड लमगड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज जसकोट के समीप बिजली का पोल जंग खाकर पूर्ण रूप से खराब हो चुका है।पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवम् कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर अति शीघ्र विद्युत पोल को बदले जाने की मांग करते हुए कहा है कि इस तरीके की छोटी-छोटी समस्याओं पर सम्बन्धित विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है तो भविष्य में बहुत बड़ा खतरा स्थानीय लोगों को एवम् छात्र-छात्राओं को हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि अविलम्ब बिजली के सड़ चुके पोल ना बदले गये तो वे जनता को साथ लेकर वृहद जन आन्दोलन को बाध्य होंगे जिसका पूर्ण दायित्व शासन प्रशासन और सम्बन्धित विभाग का रहेगा।
