अल्मोड़ा-भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने उत्तराखंड सरकार द्वारा पेश किये गये 57400.32 करोड़ के बजट को सभी वर्गों को साधने वाला बजट बताया।उन्होंने कहा कि जिस पहाड़ी राज्य की अवधारणा के साथ ये राज्य बना था पहले उसकी ग्रीष्म कालीन राजधानी,उसके बाद आज के बजट में गैरसैंण को चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर,चमोली,रुद्रप्रयाग के साथ मिलाकर अलग कमिश्नरी बनाना एवं अगले 10 वर्षों में गैरसैण राजधानी के विकास पर 25 हजार करोड़ रुपये,अटल आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये,मनरेगा के तहत 6 लाख से अधिक लोगों को रोजगार,रिवर्स पलायन के तहत बजट में अलग से प्रावधान करना,स्वरोजगार के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना,चौखुटिया में हवाई पट्टी हेतु 20 करोड़ रुपये अवमुक्त किया गया है।उन्होंने इस बजट को विकासशील बजट बताया।
