अल्मोडा़-भारतीय जनता पार्टी अल्मोडा़ द्वारा गांधी जयन्ती एवम् लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर गांधी पार्क चौहानबाटा में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता का स्मरण किया गया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतैला ने कहा कि जिले के सभी मण्डलों में गांधी जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता समाज के अन्तिम छोर में बैठै व्यक्ति के लिए कार्य करें।कार्यक्रम संयोजक नगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र सत्यपाल ने गांधी जी के जीवन वृतान्त सुनाए तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वाहन किया।नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी गांधी जी की संकल्पना के अनुसार ग्रामीण भारत,स्वदेशी तथा आत्मनिर्भर भारत के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल तथा श्रीमती लता पान्डेय ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि रौतैला,पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, किरन पन्त,शैलेन्द्र साह,मनोज जोशी,देवेन्द्र सत्यपाल, बीना नयाल,लता पान्डेय,सुनील जोशी,रमा जोशी,धर्मवीर आर्या,शरद गुरुरानी, रमेश मेर,दीपक पान्डेय, कृष्ण बहादुर, मुकुल कुमार,पीयूस कुमार,पी०सी०रावत,शुभम कुमार आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी ने किया।