अल्मोड़ा-आज जिला चिकित्सालय में सभासदों का एक शिष्टमंडल जिला चिकित्सालय की पी०एम०एस० कुसुम लता के साथ वार्ता के लिए पहुंचा,जिसमें उनके द्वारा पी०एम०एस० से स्वास्थ्य संबंधित वार्ता की गई।जिसमें उनके द्वारा सीनियर सिटिजन को प्राथमिकता देने एवं आने वाले सभी मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने,प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को अच्छा उपचार देने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में काफी गहन वार्ता की गई। जिसमें पी०एम०एस० ने सभासदों को आश्वस्त किया कि सभी तरीके की स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों को प्रदान की जाएगी।वार्ता करने वालों में अमित साह (मोनु),विजय पाण्डे,दीपक वर्मा,सचिन आर्य,मनोज जोशी,हेम तिवारी,दीप्ति सोनकर,दीपा साह एवं रेखा अलमिया उपस्थित रहे।