अल्मोड़ा-आज ग्राम सभा अथरबनी पांडेयखोला के जंगल में आग लग लयी।सूचना मिलने पर लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) ने इसकी सूचना वन विभाग की रेंजर संचिता वर्मा तथा आपदा कंट्रोल रूम को दी।इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया।आग बुझाने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू), ग्राम सभा अथरबनी के प्रधान मनोज जोशी,वीरेंद्र जीना,फायर ब्रिगेड के लीडिंग फायर मैन कुंवर सिंह राणा,लीडिंग फायर मैन हरीश राम,मुकेश सिंह,प्रकाश पांडेय वन विभाग के किरण तिवारी,नीरज,गौरव, मनीष,चंदन आदि रहे।