अल्मोड़ा-लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह (मोनू )ने बताया कि खुटकुनी भैरव मंदिर लक्ष्मेश्वर के पास टूटी रोड एवं पैराफिट का कार्य आज से शुरू हो गया है।जिसके लिए उन्होंने सभी प्रिंट मीडिया सोशल मीडिया एवं पोर्टल मीडिया कर्मियों का आभार जताया है जिन की खबरों के कारण शीघ्र अति शीघ्र कार्य शुरू होने में उनका योगदान सराहनीय है एवं विभाग से उम्मीद की है कि कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण मजबूती के साथ करेंगे।नेशनल हाईवे कनिष्ठ अभियंता पूजा बिष्ट ने बताया कि लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह (मोनू) द्वारा पूर्व में ही हमें इसकी सूचना दे दी गई थी इस कार्य को करवाने के लिए हम पहले से ही प्रयासरत थे।लेकिन लॉक डाउन के कारण कार्य शुरू नहीं हो रहा था।अब लॉकडाउन में कमी के कारण कार्य शुरू कर दिया है शीघ्र अति शीघ्र कार्य पूर्ण हो जाएगा और लोगों को एवं क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
