अल्मोड़ा-आज लक्ष्मेश्वर वार्ड में खुटकुनी भैरव मन्दिर के निकट जंगलों में भीषण आग लग गयी जो कि रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ने लगी।लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभाषद अमित साह मोनू ने तत्काल इसकी जानकारी फायर बिग्रेड एवं वन विभाग को दी एवं स्वयं भी आग बुझाने के प्रयास में लग गये।फायर बिग्रेड एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पा लिया।इस अवसर पर सभाषद अमित साह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आग बुझाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।आग पर काबू करने वालों में सभाषद अमित साह मोनू,फायर सर्विस के एल एफ एम प्रेमलाल,एल एफ एम हरनाम सिंह,चालक पंकज सिह,एफ एम देवेन्द्र गिरी,वन विभाग के भुवन टम्टा,नीरज,मनीष एवं चालक मनीष कुमार रहे।
