अल्मोड़ा-आज जाखन देवी में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) की वार्ता जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के०एस०खाती के साथ हुई।विगत दिनों से जाखनदेवी में जो गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है उसके लिए अधिशासी अभियंता ने बताया कि पहले भी इस लाइन को सही कराया गया है और आज भी उसको तत्काल रुप से सही कराया जा रहा है।अधिशासी अभियंता ने बताया की एक दो दिन के अंदर ये लाइन पूर्ण रूप से सही हो हो जाएगी।कनिष्ठ अभियंता बलवंत सिंह मेहरा जल संस्थान के कर्मचारियों के साथ लाइनों की सही करने में लग चुके हैं।अधिशासी अभियंता ने बताया कि जब तक लाइने ठीक नहीं हो जाती है वह पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों की व्यवस्था करेंगे।विदित हो कि जाखनदेवी में लगभग एक माह से गन्दे पानी की आपूर्ति जल संस्थान द्वारा की जा रही है।जिससे स्थानीय सभाषद मोनू साह और क्षेत्रवासियों में काफी रोष है।सभाषद मोनू साह के द्वारा लगातार जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर की जा रही थी जिसके परिणामस्वरूप आज विभाग पेयजल लाईनों की मरम्मत में जुट गया है।