अल्मोड़ा-आज जारी एक बयान में नगर व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दोपहर 2 बजे तक बाजार खोलने का जो निर्णय लिया गया है उससे व्यापारियों की काफी फजीहत हो रही है और यह व्यापारियों के हितों में भी नहीं है।उन्होंने कहा कि व्यापारी को अपना प्रतिष्ठान खोलने में आधे से एक घंटे का समय लग जाता है इसी तरह बन्द करने में भी समय लगता है।अब ऐसे में जबकि प्रदेश सरकार का फैसला है कि दोपहर 2 बजे तक बाजार खुलेंगे तो ऐसे में व्यापारी और आम जनता को भी इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारी हितों का ध्यान रख़ना चाहिए था।लेकिन सरकार द्वारा कोई भी ध्यान नहीं रखा गया।उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापारियों को कोविड के समय में किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जबकि एक व्यापारी के ऊपर दुकान का किराया,बिजली बिल,स्टॉफ की सेलरी और भी कई तरह के खर्चे होते है जिस पर सरकार का बिल्कुल ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज के हर कार्य क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है।व्यापारी वर्ग पिछले एक साल से आर्थिक परेशानी में है।क्या सरकार की कोई भी जिम्मेदारी नहीं बनती है कि व्यापारियों के बारे में सोचे?उन्होंने कहा कि शराब की दुकानें पूरे समय के लिए खुल रही है वही छोटा व्यापारी मारा जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार को कम से कम सायं 5 बजे तक दुकान खोलने पर पुनः विचार करना चाहिए।