अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को धरातल पर साकार करने के लिए प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा दृढ संकल्पति है।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी सीओ/ थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं एवं स्कूली छात्रों को नशे का शिकार होने से बचाने के लिए जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशे के सौदागरों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।शराब, गांजा के बाद अब स्मैक तस्करों की बारी।नशे के सौदागरों की ताबड़तोड हो रही है गिरफ्तारी।दो अलग-अलग मामलों में 07 लाख 46 हजार सात सौ रुपये की 74.67 ग्राम स्मैक के साथ रामपुर और अल्मोड़ा के दो तस्कर गिरफ्तार।पहला मामले में 5 लाख, 43 हजार, पाँच सौ रुपये की 54.35 ग्राम स्मैक के साथ रामपुर का 01 तस्कर गिरफ्तार।दिनांक 12.01.2023 की रात्रि सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ आँपरेशन ओशीन जोशी के नेतृत्व/मार्गदर्शन में जनपद एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा की सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस एवं एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा बेस तिराहा अल्मोड़ा के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त राजेश कश्यप के कब्जे से 54.35 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर न0-01/2023 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार अभियुक्त में राजेश कश्यप, उम्र- 40 वर्ष पुत्र श्याम लाल कश्यप, निवासी सिंह कलोनी, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, यूपी को गिरफ्तार किया गया।बरामदगी में 54.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत 5,43,500/-( पाँच लाख, तैतालीस हजार, पाँच सौ रुपये) है।स्मैक तस्कर राजेश कश्यप का उद्देश्य बिलासपुर (रामपुर) से स्मैक लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अल्मोड़ा शहर के युवाओं में बेचकर उनको नशे का आदी बनाकर आर्थिक लाभ अर्जित करना था।पुलिस टीम में उ0नि0 गंगा राम गोला प्रभारी चौकी धारानोला,कानि0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा,कानि0 मौ0 यामीन, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा,कानि0 पवन थ्वाल, एसओजी/एएनटीएफ,अल्मोड़ा,कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा,कानि0 इन्द्र कुमार, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा,कानि0 बलवंत प्रसाद, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा शामिल रहे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उक्त बरामदगी में शामिल पुलिस बल के उत्साहवर्धन हेतु 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की गयी है।दूसरा मामले में 2 लाख, 03 तीन हजार, दो सौ रुपये की 20.32 ग्राम स्मैक के साथ अल्मोड़ा का 01 तस्कर गिरफ्तार।दिनांक- 13.01.2023 की प्रातः एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा की सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस एवं एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा करबला तिराहा अल्मोड़ा के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त लोकेश मेहता के कब्जे से 20.32 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर न0-02/2023 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लोकेश मेहता उम्र 28 वर्ष पुत्र हरीश सिंह मेहता निवासी निकट शिव मन्दिर एनटीडी अल्मोड़ा है।बरामदगी में 20.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।जिसकी कीमत 2,03,200/-( दो लाख, तीन हजार, दो सौ रुपये) है।
स्मैक तस्कर लोकेश मेहता का उद्देश्य हल्द्वानी से स्मैक लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अल्मोड़ा शहर के युवाओं में बेचकर उनको नशे का आदी बनाकर आर्थिक लाभ अर्जित करना था।अभियुक्त लोकेश मेहता के विरुद्ध वर्ष 2022 में भी कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 01 अभियोग दर्ज है।अभियुक्त राजेश कश्यप के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।पुलिस टीम में उ0नि0 गंगा राम गोला, प्रभारी चौकी धारानोला,कानि0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा,कानि0 मौ0 यामीन, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा, कानि0 धनी राम, कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उक्त बरामदगी में शामिल पुलिस बल के उत्साहवर्धन हेतु 5 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *