अल्मोड़ा-जहाँ पूरा भारत आज कोरोना की चपेट में है कई लोग ऑक्सीजन सिलेण्डर से लेकर कंसट्रेटर तक,ऑक्सिमिटर से दवाइयों तक कि कालाबाजारी मे लिप्त है ऐसे में ही कई ऐसे लोग भी है जो समाज के लिए हर सम्भव मदद कर रहे है। कोरोना संकट काल में फ्रंटलाइन वारिर्यर के तौर पर पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात है। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी को देखते हुए स्थानीय लोग पुलिस और प्रशासन को दिल खोल कर मदद कर रहें हैं।एसजी हैल्थ कंपनी की ओर से निशुल्क भेजे गये 10 हजार एन95 मास्क अल्मोड़ा के समाजसेवक एवं पूर्व जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा ने पुलिस और जिला प्रशासन को सौंपे हैं।कोरोना काल में फ्रंटलाइन वारियर्स के तौर पर अपनी जान जोखिम में डाल ड्यूटी करने वाले पुलिस और प्रशासन के लिए भारी संख्या में भेजे गये मास्क बहुत हद तक मददगार साबित होंगे।सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल हरेंद्र वर्मा के करीबी सतेंद्र सिहजी ने बातचीत में अल्मोड़ा,नैनीताल में फ्रन्ट लाईन वर्कर्स को कुछ मदद करने की इच्छा जताई और अधिकारियों से सम्पर्क करने की बात कही।उसी के बाद उन्होंने पूरे कुमाऊं में फ्रंटलाइन वर्करों के लिए N95 और सर्जिकल मास्को की जरूरत को एक झटके में पूरा कर दिया,एस जी हेल्थ ग्रुप में सी ई ओ सतेंद्र सिहजी जिन्होंने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन अल्मोडा को 10 हजार N95 मास्क के अतिरिक्त उनके द्वारा नैनीताल 5000 (N95) और 50000 (3ply), GMDIC – 3000 (N95), 25000 (3ply),चंपावत को SP 3000 (N95) & 25000 (3ply),बागेश्वर को SP 3000 (N95) & 25000 (3 ply) और जिलाधिकारी बागेश्वर 3000 (N95),25000 (3 ply),पिथौरागढ़ को SP 3000 (N95) , 25000 (3 Ply), जिलाधिकारी पिथौरागढ़ 3000 (N95) , 25000 (3 Ply) के अलावा कई अन्य संगठनों को कुल मिला कर
36000 n 95 मास्क और दो लाख पच्चीस हजार 3 प्लाई सर्जिकल मास्क निशुल्क उपलब्ध कराए है।SG हेल्थ ग्रुप के सी ई ओ सतेन्द्र सिह द्वारा भविष्य में भी अन्य सभी प्रकार की मदद करने का वादा किया गया है। सतेंद्र सिह द्वारा उम्मीद संस्था को भी 1 (10kmpl) का कंसट्रेटर,5 ऑक्सिमिटर, व 500 N95 मास्क उपलब्ध कराए है जिन्हें उम्मीद संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाया जा रहा है।हरेंद्र वर्मा से दूरभाष में हुई वार्ता के दौरान सतेंद्र सिह ने कहा वह पहाड़ी इलाको में भविष्य में भी हरसंभव मदद पहुचायेंगे,इसके अतिरिक्त गढ़वाल के सभी जिलों में आवश्यक सामग्री का वितरण भी आज से किया जा रहा है, अल्मोड़ा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने श्री सतेंद्र सिह का आभार जताया।
