बागेश्वर-भारतीय कांग्रेस आर्मी बागेश्वर द्वारा युवा नेता रूद्रा पाण्डे को जो कि महाविद्यालय बागेश्वर में एनएसयूआई के छात्र नेता है तथा एनएसयूआई के महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन कर चुके हैं,भारतीय कांग्रेस आर्मी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र खेतवाल ने जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री खेतवाल ने बताया कि छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाले रुद्रा पांडे कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता है।इनके जिले की टीम में मनोनीत होने से संगठन को काफ़ी ताकत मिलेगी।इस अवसर पर रुद्रा पांडे ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागेश्वर अध्यक्ष भूपेश खेतवाल व भारतीय कांग्रेस आर्मी जिलाध्यक्ष रविन्द्र खेतवाल का आभार व्यक्त किया।रुद्रा पांडे के जिला उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व महासंघ कोषाध्यक्ष गणेश कुमार,ब्लॉक प्रवक्ता संजय जोशी,पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला,जिला सह सचिव कांग्रेस आर्मी समीर सिद्दीकी,जिला कोषाध्यक्ष कांग्रेस आर्मी शिवा कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया।