अल्मोड़ा-भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शमीम दुर्रानी ने अल्मोड़ा के युवा पत्रकार रोहित भट्ट को अल्मोड़ा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया हैं और आशा व्यक्त की हैं कि वो पत्रकारों के हितों के साथ-साथ संगठन को भी मजबूत करने का कार्य करेंगे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।युवा पत्रकार रोहित भट्ट का जन्म अल्मोड़ा में हुआ।उन्होंने अल्मोड़ा में ही रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण की।पढ़ाई के बाद रोहित ने अपनी शुरुआत उत्तरांचल दीप समाचार पत्र से की।उत्तरांचल दीप के बाद उन्होंने हिंदुस्तान समाचार पत्र में कार्य किया।रोहित ने उसके बाद अमर उजाला समाचार पत्र में ज्वाइन किया।अभी वह अमर उजाला समाचार पत्र में कार्यरत हैं।इधर रोहित भट्ट ने अपने सभी गुरुजनों और अपने माता पिता तथा परिजनों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस मुकाम तक उनको पहुंचाया।उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी वरिष्ठ और युवा पत्रकारों को एक साथ लेकर उनके लिए कार्य करेंगे।श्री रोहित के नगर अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्षविक्रम सेन,प्रदेश अध्यक्ष शमीम दुर्रानी,प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौहान,प्रदेश संरक्षक सनूज,प्रदेश संगठन मंत्री अंकित मलिक,प्रदेश सचिव रोहित कार्की सहित प्रदेश व जिले के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी।
