अल्मोडा़-आज उत्तराखंड रोडबेज इम्प्लाइज यूनियन ने अल्मोडा़ के पूर्व विधायक मनोज तिवारी को ज्ञापन देते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया।इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी,कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिह रौतेला ने उत्तराखंड रोडवेज़ इम्प्लाइज यूनियन के धरने को अपना समर्थन दिया।पूर्व विधायक को सम्बोधित ज्ञापन में यूनियन ने कहा है कि आज उनके धरना प्रदर्शन का दूसरा दिन है।निगम में कार्यरत चार सौ संविदा चालकों,परिचालकों का जबरन बांड भराया जा रहा है जिसके विरोध में रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन माननीय उच्च न्यायालय की शरण में गयी।जिसमें माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा 23 सितम्बर 2020 को संविदा चालकों,परिचालकों को तत्काल माह अप्रैल से वेतन आहरित करते हुए आवश्यक्तानुसार कार्य पर लिये जाने,किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न ना करने,निगम में कार्यरत कर्मचारियों को विगत माह जून,जुलाई,अगस्त,सितम्बर का भुगतान करने के लिए कहा है।जिसमें निगम प्रबन्धन कोर्ट के आदेश को मानने के लिए तैयार नहीं है।चालकों की कमी होने पर बाह्य स्त्रोतों से चालकों को डबल डबल ड्यूटी पर भेजा जा रहा है।तथा कई सेवाऐं स्थगित भी हो रही हैं।जिससे एक ओर जहां डबल ड्यूटी करने वाले चालकों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है वहीं दूसरी ओर स्थगित सेवाओं से जनता को भारी असुविधा होती है।ज्ञापन में यूनियन के उपाध्यक्ष दलीप सिंह नेगी तथा संगठन मंत्री सुरेश गुरूरानी के हस्ताक्षर हैं।
