अल्मोड़ा-जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पांडे द्वारा एक स्कूटी में लगा रेट्रो साइलेंसर हटवाया गया।प्रभारी सुमित पांडे ने बताया कि रेट्रो साइलेंसर लगाकर वाहन चालक न केवल ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं,बल्कि आम जनता को भी काफी परेशान कर रहे हैं।ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध साइलेंसर यातायात नियमों के खिलाफ हैं और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में रेट्रो साइलेंसर न लगाएं और नियमों का पालन करें,जिससे अनावश्यक शोर और परेशानी से बचा जा सके।पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ चालान सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *