अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़े की जिला मंत्री रेखा आर्या को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना का राज्य सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।राज्यपाल की स्वीकृति के पश्चात उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से 6 लोगों को इसका सदस्य बनाया गया है,जिसमें भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की वरिष्ठ नेत्री रेखा आर्या को भी सदस्य मनोनीत किया है।यह योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत संचालित एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदायों का सामाजिक आर्थिक उत्थान करना है।इस योजना का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास,आय सृजन योजनाओं और अन्य पहलों के माध्यम से अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा करके अनुसूचित जाति समुदायों की गरीबी को कम करना है,अनुसूचित जाति बहुल गांवों में पर्याप्त बुनियादी ढांचे और अपेक्षित सेवाओं को सुनिश्चित करके सामाजिक-आर्थिक विकास संकेतकों में सुधार करना,साक्षरता में वृद्धि करना तथा गुणवत्तापूर्ण संस्थानों में पर्याप्त आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराकर स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जातियों के नामांकन को प्रोत्साहित करना,साथ ही आवश्यकतानुसार आवासीय विद्यालय भी उपलब्ध कराना, विशेष रूप से आकांक्षी जिलों/अनुसूचित जाति बहुल ब्लॉकों में कार्य करना,अनुसूचित जातियों की सामाजिक आर्थिक बेहतरी के लिए जिला राज्य स्तरीय परियोजनाओं के लिए अनुदान सहायता जिसमें आदर्श ग्राम घटक के तहत चयनित अनुसूचित जाति बहुल गांवों में बुनियादी ढांचे का निर्माण,छात्रावासों,आवासीय विद्यालयों का निर्माण,व्यापक आजीविका परियोजनाएं शामिल हो सकती हैं।जिनमें कौशल विकासंबंधित बुनियादी ढांचे का विकास आजीविका सृजन के लिए आवश्यक परिसंपत्तियों के अधिग्रहण निर्माण के लिए लाभार्थियों द्वारा लिए गए ऋण के लिए वित्तीय सहायता आदि जैसे घटक शामिल हो सकते हैं।इसी प्रकार केंद्र राज्य संघ राज्य क्षेत्र सरकारों द्वारा पूर्णतः या आंशिक रूप से वित्तपोषित और शिक्षा मंत्रालय द्वारा अनुशंसित विद्यालयों में छात्रावासों का निर्माण करना जैसे कार्यों को करना इस सलाहकार समिति के मुख्य कार्य है।इसके लिए रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन और सरकार द्वारा दिए गए इस दायित्व का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करने का प्रयास करूंगी तथा अनुसूचित समाज को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगी।इस मनोनयन पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल,विधायक मोहन सिंह मेहरा,विधायक महेश जीना,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री दर्शन रावत, जिलामहामंत्री प्रकाश भट्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा,बिट्टू कर्नाटक, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरण पंत,जिला उपाध्यक्ष पूनम पालीवाल,नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, हरीश कनवाल,जिला मंत्री मनोज जोशी,जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,जिला कार्यालय प्रभारी सौरभ वर्मा,रणजीत सिंह भंडारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा खान,जगदीश नगरकोटी,त्रिलोचन जोशी,रमेश धपोला,पार्षद आशा बिष्ट,पार्षद पूनम त्रिपाठी,पार्षद मीरा मिश्रा, मुन्नी रावत,जयंती बिष्ट,रमा,नेहा, पार्षद श्याम पांडे,पार्षद राहुल जोशी,नगर उपाध्यक्ष रक्षित कार्की,आशीष कुमार,दिनेश मठपाल,मीना नेगी,नगर मंत्री मीरा मिश्रा,कमल वर्मा,राहुल जोशी,आनंद भोज,धर्मवीर आर्या,पीयूष आर्या,कमला जोशी,कविता वर्मा,प्रीति रस्तोगी, तारा जीना,मनोज तिवारी, नामित जोशी,सुनील कर्नाटक, अमित साह मोनू,मीडिया प्रभारी दीपक भंडारी,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,नीरज साँगा, आदि अनेक लोगों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *