अल्मोड़ा -रीठागाड पट्टी के मंगलता सेरा में महिलाओं के झुंड के द्वारा रोपाई हो रही है।ये मंगलता गांव में महिलाओं के समूह के द्वारा हर साल रोपाई व गुडाई एक झुंड में होती रहती है।हर परिवार की महिलाऐं एकत्रित होकर एक दूसरे के खेतों में रोपाई के समय सहयोग करती आ रही है। मंगलता सेरा की महिलाओं की एकता बहुत अच्छी है।इससे पूर्व में इन महिलाओं के समूह के द्वारा श्रमदान करके दो ढाई किलोमीटर गूल के लिए जैगन नदी में सेतू बनाकर पानी पहुंचाया गया था।प्रताप सिंह नेगी समाजिक कार्यकर्ता ने बताया ये महिलाएं रुपाई,गुड़ाई व अन्य देवी देवताओं के अनुष्ठान में भी एकत्रित होकर अपना प्रतिभाग करती रहती है। नेगी इन महिलाओं की प्रसंशा करते हूए बताया कि ऐसे ही और भी महिलाओं को अपने समूह के द्वारा एक दूसरे को सुख दुःख में मदद करनी चाहिए जैसे मंगलता गांव की महिलाओं के द्वारा रुपाई गुड़ाई में एक दूसरे के खेतों में झुंड बनाकर मदद करने का सिलसिला कई वर्षों से चले आ रहा है।इस रुपाई में अलग-अलग परिवार की महिलाऐं हेमा देवी,जानकी देवी,राधिका देवी,शान्ति देवी,प्रेमा देवी,कमला देवी,कलावती देवी,दया देवी,किरन देवी,पार्वती देवी,नीमा देवी,रमा देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *