अल्मोड़ा-रेडक्रास सोसायटी लगातार सामाजिक कार्यों,जनसेवा,आपदा में अग्रणी रुप से खड़ी नजर आती है।इसी क्रम में रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा द्वारा पिछले दिनों मिली अज्ञात लाश का दाह संस्कार विश्वनाथ घाट में किया गया। विदित हो कि पिछले दिनों दनिया कोटली में एक अज्ञात लाश मिली थी।अज्ञात लाश का दाह संस्कार करने वालों में रेडक्रास के मनोज सनवाल,आशीष वर्मा,मनोज भंडारी मंटू व दनिया थाने के प्रेम रावत आदि उपस्थित थे।
