अल्मोड़ा-आज हवालबाग में भूकंप एवं लैंड स्लाइड होने पर कैसे बचाव किया जाता है इसका पूर्व अभ्यास किया गया।जिसमे छः लोगो का प्राथमिक चिकित्सा केंद्र हवालबाग में इलाज रेड क्रॉस की टीम द्वारा किया गया।रेड क्रॉस अध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि आपदा के वक्त किस तरह लोगों की मदद की जाए इसका अभ्यास आज रैड क्रास के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि रेडक्रास हर समय लोगों की मदद के लिए तत्पर है।इस अवसर पर मनोज सनवाल अध्यक्ष रेड क्रॉस,दीप जोशी,आशीष वर्मा,डॉ जे सी दुर्गापाल,आनंद बगडवाल,डॉ डेनियल,हरीश कनवाल, रीता दुर्गापाल,पुष्पा सती,मनोज भंडारी,हवालबाग के प्रभारी डॉ रंजन तिवारी,खंड विकास अधिकारी हरीश कनवाल,डॉ विशाल आदि उपस्थित रहे।
