अल्मोड़ा-दिनांक 3 अप्रैल को कचहरी बाजार स्थित स्व जनरल बीसी जोशी सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में जिलाधिकारी अंशुल सिंह के साथ हुई बैठक पर चर्चा हुई और जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक कार्य में दिये गये सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया।बैठक में अनेक प्रस्तावों पर सहमति व्यक्ति की गई।रेड क्रॉस में लोगों की भागीदारी बढ़ाने हेतु जागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक टैक्सी चालक को सी पी आर का प्रशिक्षण देने का प्रयास करने का निर्णय लिया गया।संस्था में जनहित के लिए 15 स्टेचर दो व्हीलचेयर तथा सीपीआर हेतु एक डमी खरीदने पर भी निर्णय लिया गया।नगर में शव वाहनों की कमी को देखते हुए संस्था द्वारा शव वाहन खरीदने तथा उसके लिए संबंधित बैंक एवं दानदाताओं से संपर्क करने का भी निर्णय लिया गया।स्कूलों में रेडक्रास के क्रियाकलापों को बढ़ाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने का निर्णय लिया गया।प्रत्येक खंड में रेड क्रॉस की वॉलिंटियर्स की आपदा टीम गठित करने पर भी निर्णय लिया गया जो कि खंड में स्थित आपदा प्रबंधन की टीम के साथ सहयोग कर आपदा के समय कार्य करेगी।
नगर में मेडिकल कॉलेज में स्थित बूस्टर ऑक्सीजन प्लांट से किस तरह से ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर मरीजों की सहायता की जा सकती है इस पर भी विचार विमर्श किया गया। नगर में रेड क्रॉस का भवन के लिए जगह उपलब्ध कराने पर जिलाधिकारी एवं मेयर का आभार व्यक्त किया गया।इसके अलावा भविष्य में रेड क्रॉस द्वारा लगाए जाने वाले रक्तदान शिविरों,चिकित्सा शिविरों, प्रशिक्षण शिविरों तथा कॉलेज में दिए जाने वाले व्याख्यानों की संख्या बढ़ाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई और आप दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले सहायता प्रस्तावों पर किस प्रकार से सहायता की जाए इस पर भी गहन मंथन किया गया।
बैठक में जिला रेडक्रास चेयरमैन आशीष वर्मा,राज्य उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,कोषाध्यक्ष दीप जोशी, युवा रेड क्रॉस अध्यक्ष और पार्षद अमित साह मोनू,युवा रेड क्रॉस सचिव मनोज भंडारी, युवा उपाध्यक्ष रेडक्रास और पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट,युवा रेड क्रॉस उपसचिव पार्षद अभिषेक जोशी,डॉक्टर जे सी दुर्गापाल, ललित मोहन जोशी,मोहन चंद्र कांडपाल,आनंद सिंह बगड़वाल,कृष्ण बहादुर सिंह,सदस्य अनूप साह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *