अल्मोड़ा-जिला रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा द्वारा काफ़ी समय से नगर निगम और जिला प्रशासन से रेडक्रॉस सोसाइटी के लिए एक भवन के निर्माण के लिए नगर में भूमि की माँग की जा रही है क्योंकि रेडक्रॉस सोसाइटी में आपदा प्रबंधन और गरीबों की सहायता हेतु सामान आता है जिसे रखनें की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण सामान ख़राब हो रहा है।अगर रेडक्रॉस के पास अपना भवन होगा तो काफ़ी समस्याओं से बचा जा सकेगा।बागेश्वर जिले में भी रेडक्रॉस का भवन बन गया है। रेडक्रास सोसायटी ने इस जिला प्रशासन और नगर निगम से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द रेडक्रॉस को भूमि उपलब्ध कराने की कृपा करें।मांग करने वालों में रेड क्रॉस के प्रांतीय सदस्य मनोज सनवाल,रेडक्रॉस चेयरमैन आशीष वर्मा,सचिव विनीत बिष्ट,भैरव गोस्वामी,दीप जोशी,यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू,डॉ जे सी दुर्गापाल,शंकर दत्त भट्ट,यूथ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट,अभिषेक जोशी, मनोज भंडारी मंटू आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *