अल्मोड़ा-आज दिनांक 7 जून 2025 को रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा द्वारा ओडला गांव निकट दौलघाट में आपदा राहत देने के लिए गांव का भ्रमण किया गया।ओडला गांव में हेमा देवी पुत्री गंगा देवी का मकान आग लगने से पूर्ण रूप से नष्ट हो चुका है। दुर्भाग्य से हेमा देवी और गंगा देवी दोनों महिला विधवा हैं।घर में रोजगार का कोई साधन नहीं है।मकान में आग लगने से संपूर्ण सामग्री नष्ट हो चुकी है।केवल घर के सदस्यों और जानवरों को बचा लिया गया।रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उन्हें दो माह का राशन,त्रिपाल,बर्तन, और चार कम्बल दिए गए।इस अवसर पर मनोज सनवाल सदस्य प्रदेश रेडक्रॉस, आशीष बर्मा अध्यक्ष रेडक्रॉस अल्मोड़ा,शंकर दत्त भट्ट,मनोज भंडारी मंटू,विनीत बिष्ट,भैरव गोस्वामी,रवि रौतेला,अशोक गोस्वामी,गुंजन चम्याल पार्षद,गणेश जलाल,राहुल खोलिया,पान सिंह,हिमांशु बर्गली, विजय भंडारी,रोहित खोलिया,किशोर नेगी,सन्तोष भंडारी,सत्यम बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
