अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा नगर में रेड टेप शोरूम का भव्य उद्घाटन जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष सुशील साह द्वारा किया गया।यह नया शोरूम रीगल सिनेमा के निकट स्थापित किया गया है जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के परिधानों व फुटवियर की विस्तृत श्रृंखला एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।उद्घाटन समारोह में जिला मंत्री अशोक गोस्वामी, राज चंद,शैलेन्द्र साह,नितिन साह,हेमंत बिष्ट,बीएस बगड़वाल, मुकुल बिनवाल,भानु भास्कर फुलेरिया,हरीश अर्जुन तथा फोटोस्टूडियो के हरीश भट्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




