अल्मोड़ा-आज रेडक्रास समिति द्वारा चौसली में आई आपदा में प्रभावित लगभग 60 लोगो को किचन सेट, तिरपाल,राशन की किट जिसमे चावल,आटा,तेल,मसाले,चीनी,नमक, साबुन,टूथ पेस्ट,ब्रश,सेंनेटरी पैड थे वितरित किए गये।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल, आशीष वर्मा,डा जे सी दुर्गापाल,शंकर दत्त भट्ट,गिरीश मल्होत्रा,मनोज भंडारी,रीता दुर्गापाल,पुष्पा सती,प्रधान भूपाल लटवाल,शेर सिंह,जगदीश सिंह सरपंच आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान हरीश कनवाल ने किया।
