अल्मोड़ा-अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में आज नववर्ष के अवसर पर ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रेड क्रॉस के तत्वाधान में युवाओं ने रक्तदान में प्रतिभाग किया।रेड क्रॉस के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में अनेक युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया और रक्तदान किया। नव वर्ष के आगमन पर रेड क्रॉस की कार्यकारिणी द्वारा रक्त दान के बारे में विचार विमर्श किया गया जिससे लोगों को यह भी प्रेरणा मिल सके कि नववर्ष की शुरुआत में सबसे बड़े दान रक्तदान को कर लोगों को नव वर्ष की शुरुआत करने के लिए प्रेरित होने का संदेश देने का प्रयास किया गया और नव वर्ष में एक सकारात्मक उदाहरण व संदेश देने का प्रयास किया गया कि सभी को एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए।रक्त दान कार्यक्रम में रेड क्रॉस के जिलाध्यक्ष आशीष वर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि मनोज सनवाल, जिला उपाध्यक्ष भैरव गोस्वामी,यूथ रेड क्रॉस महासचिव मनोज भंडारी, कोषाध्यक्ष दीप जोशी,आशीष भारती,सूरज वाणी,दीपक सिंह मेहरा, संजय पाण्डे,वीरेंद्र कुमार,विक्की चौहान,अमन कुमार,सिद्धार्थ मेहरा, हर्षित दुर्गापाल,विशाल कनवाल ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *