अल्मोड़ा-रेडक्रास समिति अल्मोड़ा ने विगत दिनों आई भारी-बारिश से खत्याड़ी में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई दुकानों के स्वामियों को राहत सामग्री वितरित की।जिसमें दस दिन की खाद्य सामग्री,कम्बल,किचन सैट एवं अन्य आवश्यक सामान शामिल था।रेड क्रास समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने स्थल से ही जिलाधिकारी अल्मोड़ा से वार्ता की तथा उनसे निवेदन किया कि रेड क्रॉस समिति के द्वारा सहायता के रूप में खाद्य सामग्री सहित अन्य वस्तुएं पीड़ितों को दी जा रही हैं लेकिन आवश्यक है कि प्रशासन भी त्वरित रूप में इनकी आपदा मत से आर्थिक सहायता करें जिससे कि यह अपनी दुकानों का पुनर्निर्माण कर अपना रोजगार पुनः स्थापित कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज सनवाल,डा जे सी दुर्गापाल,विनीत बिष्ट,हरीश कनवाल, विजय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *