अल्मोड़ा-भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा द्वारा रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी ड्यूरेंट के जन्म दिवस पर जीजीआईसी सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सर हेनरी ड्यूरेंट के जीवन के के बारे में बताया गया।साथ ही उनके द्वारा स्थापित संस्था रेडक्रॉस के बारे में जानकारी दी गई।बताया गया कि रेडक्रॉस मुसीबत के समय में लोगों की मदद एवं अन्य सामाजिक तथा मानवीय कार्य करती है।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया एवं अन्य ने द्वीप प्रज्वलित करने के साथ की।साथ ही पौधारोपण को बढ़ावा देते हुए आए अन्य अतिथियों का बांज के पौधे देकर स्वागत किया गया।स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में बताया गया कि रेड क्रॉस संस्था वर्षों से मानवीय गतिविधियों जिसमे युद्ध,अकाल, असहाय,भूकंप आदि के शिकार लोगों को सहायता देने का कार्य करती है।इसलिए इस मानवीय संस्था का सदस्य बनकर कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान करें।डा० दुर्गापाल ने बताया की रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा से लगभग तीन हजार सदस्य जुड़े हुए हैं।जिसमे और अधिक सदस्यों को जोड़ने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जुड़ने की अपील की है।कार्यक्रम में सीएमओ आरसी पंत, संस्था के चेयरमैन मनोज सनवाल, उपाध्यक्ष विनीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
