अल्मोड़ा-उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला न्यायालय अल्मोड़ा में रिर्काड रूम के डिजिटाईजेशन का कार्य आज दिनांक 11फरवरी को जनपद न्यायाधीश श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा उद्घाटन किये जाने के पश्चात प्रारम्भ हो चुका है। जिसके अन्तर्गत सम्पूर्ण न्यायिक रिकार्ड की स्कैनिंग कर रिकार्ड का डिजिटाईजेशन किया जाएगा।रिकार्ड रूम में डिजिटाईजेशन उपरान्त अपीलीय न्यायालय में तलब किया जाने वाला न्यायिक रिकार्ड एक क्लिक पर ही अपीलीय न्यायालय में उपलब्ध हो जाएगा जिससे वादकारीयो को त्वरित न्याय हेतु गति प्रदान होगी एवं समस्त रिकार्ड डिजिटल रूप में भी संरक्षित रहेगा। इस मौके पर सुश्री शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा,रविद्र देव मिश्र सिविल जज (सी0डि0) अल्मोड़ा एवं जिला न्यायालय अल्मोड़ा के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह तड़ागी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र पाल सिंह,सिस्टम सहायक आनन्द जोशी,सहायक केन्द्रीय साघ्यपाल शुभम सैनी एवं अन्य कर्मचारीगण तथा डाटा साॅफट कम्पनी की ओर से प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर राजकुमार यादव एवं आई0टी0 इंजीनियर कुलदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
